Business News

वर्ल्ड ब्रांडिंग अवार्ड्स के 2017 एनिमलीज एडिशन के 92 विजेताओं में भारत के ब्रांड्स

Business Wire India
प्रतिष्ठा वाले वर्ल्ड ब्रांडिंग अवार्ड्स के एनिमलीज एडिशन में 35 देशों के 92 ब्रांड को एक रंगा-रंग समारोह में “ब्रांड ऑफ दि ईयर” घोषित किया गया। यह समारोह हॉफबर्ग पैलेस, विएना में आज हुआ। पुरस्कार के एनिमलीज एडिशन पालतू जानवरों और एनिमल ब्रांड्स पर केंद्रित थे।

एनिमल प्लानेट, फरमिनेटर, हिल्स प्रेसक्रिप्शन डायट, कोंग, ओरिजेन, पेडिग्री, पेटप्लान, पुरिना प्रोप्लान, रेड डिंगो, टेट्रा और व्हिस्काज की घोषणा ग्लोबल विनर्स के रूप में की गई। क्षेत्रीय विजेताओं में इक्वीट्रेक (यूनाइटेड किंगडम), एविडेंसिया (स्वीडन), फ्रेसेनएपीएफ | मैक्सी जू (जर्मनी) और होर्ज (फिनलैन्ड) शामिल हैं।     

भारत के नेशनल टीयर विजेताओं में अवंति फॉर अपैरल और ऐसेसरीज - फीडिंग बोल्स; हेड्सअप फॉर टेल्स फॉर अपैरल एंड ऐसेसरीज - लक्जरीयस पेट प्रोजेक्ट्स और पेट फ्लाई फॉर एनिमल ट्रैवेल सर्विसेज - रीलोकेशन शामिल हैं।

चार एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) – दि बोरनिओ ओरैंगटन सर्वाइल फाउंडेशन (इंडोनेशिया), दि डेविड शेलड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट (केन्या), दि जेन गुडऑल इंस्टीट्यूट (अमेरिका) और वाइल्डलाइफ फ्रेंड्स फाउंडेशन (थाईलैंड) – को भी उनके काम के लिए मान्यता मिली।

ये पुरस्कार दुनिया भर के कुछ सबसे बड़े ब्रांड्स की उपलब्धियों का सम्मान करते हैं। अनूठी बात यह है कि विजेताओं का चुनाव तीन तरह से किया जाता है : ब्रांड मूल्यांकन, उपभोक्ता बाजार अनुसंधान और पबलिक ऑनलाइन वोटिंग। प्रत्येक ब्रांड को उनकी अपनी श्रेणी में “ब्रांड ऑफ दि ईयर” कहा गया।

पुरस्कार का आयोजन वर्ल्ड ब्रांडिंग फोरम करता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय मुनाफा न कमाने वाला संगठन है। जो ब्रांडिंग समुदाय के साथ-साथ उपभोक्ताओं की अच्छाई के लिए ब्रांडिंग के मानकों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह शैक्षिक कार्यक्रमों की रेंज का आयोजन करता है और उसे प्रायोजित करता है तथा इसका अग्रणी विश्वविद्यालयों और संग्रहालयों के साथ संयुक्त गठजोड़ है। फोरम अपने वेबसाइट पर ब्रांडिंग न्यूज का प्रकाशन भी करता है जो दुनिया भर में 4 मिलियन लोगों तक पहुंचता है।

वर्ल्ड ब्रांडिंग फोरम के चेयरमैन रिचर्ड रोवेल्स ने कहा, “दि एनिमलीज एडिशन ऑफ दि अवार्ड दुनिया भर के पेट और एनिमल ब्रांड्स की उपलब्धियों का सम्मान करता है। उपभोक्ताओं के वोट की हैसियत फाइनल स्कोर में 70 प्रतिशत तक होती है। इसलिए जीतने वाले ब्रांड को चाहिए कि अपने ग्राहकों के साथ उसका मजबूत संबंध हो।”

फोरम के मुख्य कार्यकारी पीटर पेक ने कहा, “दुनिया भर के 60,000 से ज्यादा पालतू जानवरों और पशु प्रेमियों ने 35 देशों के 800 ब्रांड में से इन्हें चुना है।”

इस आयोजन की मेजबानी स्टुआर्ट फ्रीमैन ने की जो ऑस्ट्रिया में रेडियो एफएम4 में हैं। अतिरिक्त जानकारी और विजेताओं की पूरी सूची के लिए awards.brandingforum.org पर आइए। .
 

###

वर्ल्ड ब्रांडिंग फोरम के बारे में
दि वर्ल्ड ब्रांडिंग फोरम (डब्ल्यूबीएफ) एक पंजीकृत अंतरराष्ट्रीय मुनाफा न कमाने वाला संगठन है। इसका मकसद और गतिविधियां उद्योग तथा उपभोक्ताओं की अच्छाई के लिए ब्रांडिंग का स्तर बढ़ाना और इसके लिए प्रावधान करना है। डब्ल्यूबीएफ कार्यक्रमों की विस्तृत रेंज तैयार करता है, प्रबंध करता है और सपोर्ट करता है। इसमें अनुसंधान, विकास, शिक्षा, मान्यता नेटवर्किंग और आउटरीच शामिल है। अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया www.brandingforum.org. पर आइए।
 
वर्ल्ड ब्रांडिंग आवार्ड्स के बारे में
दि वर्ल्ड ब्रांडिग अवार्ड्स, मुनाफा न कमाने वाले पंजीकृत संगठन, वर्ल्ड ब्रांडिंग फोरम का एक प्रमुख पुरस्कार है।  à¤¯à¤¹ पुरस्कार दुनिया के कुछ सबसे अच्छे ब्रांड की उपलब्धियों को मान्यता देता है। इन पुरस्कारों के तीन प्रमुख स्तर हैं – ये अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय ब्रांड को दिए जाते हैं जबकि क्षेत्रीय पुरस्कार उन ब्रांड्स के लिए हैं जो एक भौगोलिक क्षेत्र को कवर करते हैं तीसरा, राष्ट्रीय पुरस्कार उन ब्रांड्स के लिए है जो अपने मूल देश में घर-घर में जाने जाने वाले ब्रांड हैं। ज्यादा जानकारी के लिए https://awards.brandingforum.org पर आइए।


संपर्क :
दि वर्ल्ड ब्रांडिंग फोरम
पीटर माइकल्स
फोन : +44 (0) 20 3743 9880